उत्तर:
सर्वशक्तिमान परमेश्वर जो भी व्यक्त करते हैं, वह सत्य है, तथा वचन देह में प्रकट होता है, वस्तुत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर, जो प्रभु यीशु का दूसरा आगमन हैं, उनके कथन हैं। सभी हृदयवान व आत्मा-युक्त जन, उनके वचनों को देख कर, इस बात को हार्दिक रूप से स्वीकारेंगे, यह पहचान जाएँगे कि वह परमेश्वर की वाणी है एवं परमेश्वर के सामने नतमस्तक हो जाएँगे। तब भी, ऐसे कुछ लोग हैं जो यह विश्वास करते हैं कि अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए वचन पवित्रात्मा से प्रेरित एक मनुष्य द्वारा लिखे गये वचन मात्र हैं, और वे यह नहीं मानते कि ये परमेश्वर के वास्तविक वचन हैं।



