पवित्र आत्मा का वचन "तुम लोगों को अपने कार्यों पर विचार करना चाहिए"
या धार्मिक रीति-रिवाजों और ज्ञान के ऊपर बना हुआ है जो पूरी तरह सिद्धांतों पर टिका हुआ है। प्रतिदिन मैं तुम लोगों के क्रियाकलापों को देखता हूँ और तुम लोगों के इरादों और बुरे परिणामों की जाँच करता हूँ। मुझे कभी भी ऐसा कोई नहीं मिला जो सचमुच में अपना हृदय और अपनी आत्मा मेरी वेदी के ऊपर रखे, जिसे कभी हटाया न गया हो। इसलिए जिन्हें मैं ऐसी मानवजाति के ऊपर प्रकट करना चाहता हूँ, उन सभी वचनों को व्यर्थ में नहीं उण्डेलना चाहता। अपने हृदय में, मैं केवल अपने अपूर्ण कार्यों को पूरा करने और उस मानवजाति का उद्धार करने की योजना बना रहा हूँ जिन्हें मुझे बचाना है।