2/11/19

यहाँ का आसमान है कितना नीला




  •  परमेश्वर के भजन - यहाँ का आसमान है कितना नीला
  •  I
  • यहाँ है एक आसमां, कितना अलग है ये आसमां!
  • खूबसूरत महक से भीगी है ये धरा,
  • और कितनी साफ़ है ये हवा।
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर देहधारण कर हमारे बीच रहता है,
  • सत्य व्यक्त करता, अंत के दिनों का न्याय शुरू करता है।
  • परमेश्वर के वचन हमारी भ्रष्टता का सत्य प्रकट करते हैं।
  • इम्तहान और शोधन शुद्ध करते और बचाते हैं हमें, बचाते हैं हमें।
  • II
  • अपना नज़रिया बदलते हुए, पुराने के बदले नया लेते हुए,
  • अपनी भ्रष्ट ज़िन्दगानी को हम अलविदा कहते हैं।
  • नियमानुसार हम बोलते, काम करते,
  • परमेश्वर के वचन हम पर शासन करते हैं।
  • परमेश्वर के प्रेम की ज्योति हमारे दिलों में जलती है।
  • परमेश्वर के वचनों को फैलाते, उसकी गवाही देते हैं,
  • और राज्य के सुसमाचार की घोषणा करते हैं हम।
  • परमेश्वर को संतुष्ट करने वास्ते, भेंट करते जो भी हैं हम,
  • और अधिक दुःख सहने को भी हैं तैयार हम।
  • हमारा भाग्य बदलने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर का शुक्रिया।
  • नये नवेले कल का स्वागत करते, नया जीवन जीते हैं हम!
  • परमेश्वर के वचन उसकी शक्ति प्रकट करते हैं,
  • जीतते और विजेता बनाते हैं।
  • परमेश्वर के चुने जन वापस आते हैं,
  • सभी देशों से उसके सामने आते हैं।
  • परमेश्वर के जन जीते हैं उसके संग,
  • सदा उसकी आराधना और स्तुति करते हैं।
  • परमेश्वर की इच्छा पूरी होती है,
  • मसीह का राज्य धरती पर साकार होता है।
  • परमेश्वर की पवित्रता और धार्मिकता प्रकट होती है,
  • स्वर्ग और धरा नये बनते हैं।
  • राज्य के लोग, परमेश्वर का भय मानते हुए,
  • बुराई से दूर होकर उजाले में जीते हैं।
  • III
  • सब भाई बहन जब मिलते हैं,
  • उनके चेहरे पर ख़ुशी झलकती है।
  • परमेश्वर के वचनों को पढ़ते, सत्य साझा करते हैं हम,
  • परमेश्वर के प्रेम में एक हैं हम।
  • नहीं कोई पक्षपात हमारे बीच, निर्मल, साफ़दिल, सच्चे लोग हैं हम।
  • एक दूसरे से प्रेम करते हुए, सत्य के अनुसार जीते हैं हम,
  • एक दूसरे की ताकतों से सीखते भी हैं हम।
  • अपनी गलतियों का प्रायश्चित करते हैं हम,
  • एक साथ अपनी भक्ति चढ़ाते, कर्तव्य पूरा करते हैं हम।
  • राज्य की राह पर,
  • सारी मुसीबतों में अगुआई करते हैं परमेश्वर के वचन।
  • परमेश्वर के वचन उसकी शक्ति प्रकट करते हैं,
  • जीतते और विजेता बनाते हैं।
  • परमेश्वर के चुने जन वापस आते हैं,
  • सभी देशों से उसके सामने आते हैं।
  • परमेश्वर के जन जीते हैं उसके संग,
  • सदा उसकी आराधना और स्तुति करते हैं।
  • परमेश्वर की इच्छा पूरी होती है,
  • मसीह का राज्य धरती पर साकार होता है।
  • परमेश्वर की पवित्रता और धार्मिकता प्रकट होती है,
  • स्वर्ग और धरा नये बनते हैं।
  • राज्य के लोग, परमेश्वर का भय मानते हुए,
  • बुराई से दूर होकर उजाले में जीते हैं।
  • ईसाई गीत—चुने हुए भजनों को सूची—यह वास्तव में हृदय से गाया गया गीत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईसाई गाने | अनुभव वीडियो "सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती"

  ईसाई गाने | अनुभव वीडियो "सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती" (सारी दुनिया की रोशनी) दर्द-ओ-ग़म से कराहती इ...