"भक्ति का भेद - भाग 2" (4) - परमेश्वर मानवजाति को बचाने के लिए दो बार देहधारण क्यों करते हैं
अनुग्रह के युग में, देहधारी परमेश्वर को सूली पर टांग दिया गया था, जब उन्होंने मनुष्य के पापों को अपने ऊपर लिया था और मानवजाति के छुटकारे के का कार्य पूरा किया था। अंत के दिनों में, परमेश्वर ने सत्य को व्यक्त करने और मनुष्य का पूरी तरह से शुद्धिकरण और बचाव करने के लिए एक बार फिर से देहधारण किया है। तो फिर परमेश्वर को मनुष्य के उद्धार का कार्य करने के लिए दो बार देहधारण करने की जरूरत क्यों पड़ती है? सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "प्रथम देहधारण यीशु की देह के माध्यम से मनुष्य को पाप से छुटकारा देने के लिए था, अर्थात्, उसने मनुष्य को सलीब से बचाया, परन्तु भ्रष्ट शैतानी स्वभाव तब भी मनुष्य के भीतर रह गया था। दूसरा देहधारण अब और पापबलि के रूप में कार्य करने के लिए नहीं है परन्तु उन्हें पूरी तरह से बचाने के लिए है जिन्हें पाप से छुटकारा दिया गया था।