23/10/19

परमेश्वर के हृदय से बेहतर नहीं है दिल कोई



  •  
  • परमेश्वर के भजन - परमेश्वर के हृदय से बेहतर नहीं है दिल कोई
  •  I
  • मैंने परमेश्वर को प्रेम करना चुना है,
  • उनके न्याय और शुद्धिकरण को मुझे स्वीकारना है।
  • ज़रा से दर्द के बावजूद, मुझमें परमेश्वर के प्रेम का गहन ज़ायका है।
  • भ्रष्ट स्वभाव के साथ, न्याय और ताड़ना के लायक है इंसान।
  • सत्य है परमेश्वर का वचन,
  • गलत नहीं समझना चाहिए परमेश्वर की इच्छा को मुझे।
  • हालाँकि मुश्किलें बहुत हैं, आशीष है परमेश्वर का प्रेम पाना भी।
  • मुश्किलों ने सिखाई मुझे फ़रमाबरदारी;
  • परमेश्वर के हृदय से बेहतर नहीं दिल कोई।
  • II
  • आत्म-चिंतन करता हूँ तो अक्सर बहुत ज़्यादा मलिनता पाता हूँ।
  • अगर प्रयास न करूँ, तो मैं पूर्ण नहीं हो सकता हूँ।
  • दिन-ब-दिन रहकर परमेश्वर के साथ,
  • कितने प्रिय हैं परमेश्वर मैं देखता हूँ।
  • परमेश्वर के वचनों के प्रकटन और न्याय से,
  • अपनी भ्रष्टता के सत्य को मैं देखता हूँ।
  • हालाँकि मुश्किलें बहुत हैं, आशीष है परमेश्वर का प्रेम पाना भी।
  • मुश्किलों ने सिखाई मुझे फ़रमाबरदारी;
  • परमेश्वर के हृदय से बेहतर नहीं दिल कोई।
  • III
  • परमेश्वर की जाँच से मुझे अहसास होता अपनी कमियों का।
  • सत्य एकदम साफ़ हो जाता है,
  • जब संगति के लिये अपना दिल खोलता हूँ।
  • परमेश्वर के स्वभाव के अपमान के ख़्याल से, मैं काँप जाता हूँ।
  • सजग रहूँगा मैं विद्रोह न करूँ, उन्हें कोई कष्ट न दूँ।
  • हालाँकि मैं परमेश्वर को प्रेम करना चुनता हूँ,
  • मगर मेरे प्यार में मिलावट है मेरे ही विचारों की।
  • जहाँ पहुँचा था पतरस, वहाँ पहुँचने का मुझे प्रयास करना है।
  • कैसे भी देखें मेरे प्यार को परमेश्वर,
  • मेरी एकमात्र ख़्वाहिश है, मैं परमेश्वर को प्रसन्न करूँ।
  • हालाँकि मुश्किलें बहुत हैं, आशीष है परमेश्वर का प्रेम पाना भी।
  • हालाँकि मुश्किलें बहुत हैं, आशीष है परमेश्वर का प्रेम पाना भी।
  • मुश्किलों ने सिखाई मुझे फ़रमाबरदारी;
  • परमेश्वर के हृदय से बेहतर नहीं दिल कोई।
  • परमेश्वर के प्रेम की स्तुति करें - हिंदी ईसाई गीत - परमेश्वर के प्रेम से दिल स्नेह से भर जाता है


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईसाई गाने | अनुभव वीडियो "सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती"

  ईसाई गाने | अनुभव वीडियो "सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती" (सारी दुनिया की रोशनी) दर्द-ओ-ग़म से कराहती इ...