30/9/18

Best Hindi Christian Song 2018 "किसी सृजित प्राणी में नहीं होता परमेश्वर का प्रेम"

Best Hindi Christian Song 2018 "किसी सृजित प्राणी में नहीं होता परमेश्वर का प्रेम"

जीवन से पूर्ण होते हैं परमेश्वर के वचन, दिखाते हैं वो राह जिस पर चलना चाहिये हमें, कराते हैं सत्य का बोध हमें। खिंचने लगते हैं उसके वचनों की ओर हम। गौर करने लगते हैं, उसके लहजे और बोलने के अंदाज़ पर हम, और ख़्याल करने लगते हैं जान-बूझकर, इस सामान्य व्यक्ति की भीतरी आवाज़ का हम। हमारे लिये दिलो-जान से काम करता है परमेश्वर, हमारे लिये न सो पाता है, न खा पाता है परमेश्वर; हमारे लिये आँसू बहाता है, आहें भरता है, हमारे लिये रोग में कराहता है परमेश्वर। हमारी मंज़िल और उद्धार के लिये, अपमान सहता है परमेश्वर, हमारे विद्रोहीपन और संवेदनहीनता पर, उसका दिल दुखी होता है, आँसू बहाता है। उसका स्वरूप और स्वभाव किसी सामान्य इंसान में नहीं होता है। न ही उन्हें कोई दूषित इंसान धारण या हासिल कर सकता है। उसकी सहनशीलता और धीरज, किसी सामान्य इंसान में नहीं होता है, और उसके जैसा प्रेम, किसी सृजित प्राणी में नहीं होता है। "वचन देह में प्रकट होता है" से
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईसाई गाने | अनुभव वीडियो "सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती"

  ईसाई गाने | अनुभव वीडियो "सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती" (सारी दुनिया की रोशनी) दर्द-ओ-ग़म से कराहती इ...